
पटना-थावे ट्रेन का परिचालन शुरू करने के लिए दिया धरना
छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन पर बुधवार को दिया गया धरना ल ल ल ल ल ल ल
बैकुंठपुर। एक संवाददाता छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी संख्या 03215 व 03216 का परिचालन अचानक बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर धरना दिया गया। जिसमें पटना- थावे ट्रेन का परिचालन पुनः शुरू कराने की मांग की गयी। धरना की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य रविरजंन कुमार उर्फ विजय बहादुर यादव ने की। धरना दे रहे लोगों ने कहा कि रेल प्रशासन ने बिना किसी पूर्व के सूचना के लिए ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया। पटना से शक्ति पीठ थावे आने-जाने वाली एक मात्र ट्रेन नहीं चलने से जिले के हजारों यात्री परेशान हैं। छात्र, किसान, मजदूर, व्यवसायी, मरीज़ व अन्य दैनिक यात्रियों को पटना आने जाने में कठिनाई हो रही है।

धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि यदि रेल प्रशासन शीघ्र हमारी मागों को पूरा नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को नियमित चलाने की मांग किया गया। इस रेलखंड पर चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव दिघवा दुबौली में देने की जोरदार तरीके से आवाज उठायी गयी। धरनार्थियों ने अपनी मांगों से संबंधित डीआरएम एवं जीएम के नाम से ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। मौके पर प्रत्युष पराशर,डॉ. मनोज कुमार यादव,अधिवक्ता अजय पासवान, अंहिसा सेना के संयोजक रामकुमार मांझी, जैन साहब, अमित एकलव्य, अभिनव कुमार सिंह, रेखा निषाद, मंटू कुमार यादव, बबलू मालाकार, रंजीत कुमार सिंह आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


