प्रोफेसर के आवास में जड़ा ताला

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

फुलवरिया। एक संवाददाताक्षेत्र के बालेपुर बथुआ बाजार स्थित वित्त रहित बाबा भूतनाथ महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक राजेश पांडेय के कॉलेज परिसर स्थित आवास में शरारती तत्वों ने ताला जड़ दिया। इस घटना...

प्रोफेसर के आवास में जड़ा ताला

फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के बालेपुर बथुआ बाजार स्थित वित्त रहित बाबा भूतनाथ महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापक राजेश पांडेय के कॉलेज परिसर स्थित आवास में शरारती तत्वों ने ताला जड़ दिया। इस घटना से प्राध्यापक परेशान हो गए। उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि यूपी के गोरखपुर निवासी प्राध्यापक छुट्टी में अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने अपने आवास के कमरे में ताला जड़ा पाया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला कॉलेज से जुड़ा है, फिर भी पुलिस ताला खुलवाने और जांच की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं डीईओ योगेश कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए डीपीओ माध्यमिक प्रवीण कुमार प्रभात को जांच का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।