Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPrison Administration Files FIR Against Inmate for Smuggling Contraband in Gopalganj
कारा गेट पर तलाशी के दौरान कैदी के पास से मिला आपत्तिजनक सामान

कारा गेट पर तलाशी के दौरान कैदी के पास से मिला आपत्तिजनक सामान

संक्षेप:

गोपालगंज मंडल कारा में एक कैदी गुड्डू बाबा उर्फ अजय सिंह के पास से 200 ग्राम खैनी जैसे आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। यह घटना अदालत से लौटने के बाद हुई। मंडल कारा प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ थावे थाने...

Aug 04, 2025 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

मंडल कारा प्रशासन ने आरोपी कैदी के खिलाफ थावे थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत सरेया बसंत निवासी कैदी के पास मिला सामान थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के चनावे गांव स्थित गोपालगंज मंडल कारा में सोमवार को एक कैदी के पास से तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। यह घटना उस वक्त हुई, जब गोपालगंज कोर्ट से उपस्थापन के बाद कैदी को मंडल कारा में वापस लाया गया। मंडल कारा उपाधीक्षक सोहन कुमार द्वारा थावे थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गोपालगंज कांड संख्या 914/23 के आरोपी सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत सरेया बसंत निवासी गुड्डू बाबा उर्फ अजय सिंह को अदालत से वापसी पर मंडल कारा में प्रवेश से पूर्व तलाशी ली जा रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान कक्षपाल मनीष कुमार एवं लालू कुमार द्वारा कैदी के वैशाखी की गुप्त जगह में छिपाकर रखे गए खैनी जैसे आपत्तिजनक पदार्थ की लगभग 200 ग्राम मात्रा बरामद की गई। इस संबंध में मंडल कारा प्रशासन ने आरोपी कैदी गुड्डू बाबा उर्फ अजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थावे थानाध्यक्ष हरे राम कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।