ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजसिधवलिया में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

सिधवलिया में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

प्रखंड के गंगवा गांव स्थित नव निर्मित काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ बुधवार को शुरू हुआ। कलश यात्रा में 2001 कुंवारी कन्याएं शामिल...

सिधवलिया में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजWed, 17 Apr 2019 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के गंगवा गांव स्थित नव निर्मित काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ बुधवार को शुरू हुआ। कलश यात्रा में 2001 कुंवारी कन्याएं शामिल थीं। बैंड बाजे-हाथी-घोड़े के साथ निकली कलश यात्रा गंगवा मंदिर परिसर से निकलकर बखरौर, विशुनपुरा, शेर होते हुए बहदुरा पोखरा पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी भी निकाली गई। इस दौरान मां काली के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यज्ञ के दौरान कलश स्थापना, हवन-पूजन, अष्टयाम, रामलीला, प्रवचन का आयोजन भी किया जा रहा है। कलश यात्रा में दशरथ सिंह, मुखिया संतोष पटेल, विशाल, योगेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया विनोद सिंह,पूर्व सरपंच रमेश सिंह कई श्रद्धालु शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें