बैकुंठपुर में गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरायी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

फोटो नंबर 122- बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में शुक्रवार को बिजली का फॉल्ट दूर करते लाइनमैन फोटो नंबर 122- बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में शुक्रवार को बिजली का फॉल्ट दूर करते लाइनमैन

बैकुंठपुर में गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरायी

बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली आपूर्ति चरमराने लगी है। दिन के समय लगातार हो रही बिजली कटौती से आम उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दिन में कई बार बिजली बाधित हो रही है। औसतन 24 घंटों में पांच से छह घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों एवं किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं कटनी के मौसम में बिजली की कमी से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

कनीय अभियंता रविरंजन कुमार का कहना है कि तेज हवा के कारण 11 हजार केवीए ट्रांसमिशन लाइन में बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। हालांकि लाइनमैन एवं तकनीकी कर्मी लगातार फॉल्ट को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।