Police Vehicle Inspection Campaign in Thave 11 500 INR Fine Imposed दस वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPolice Vehicle Inspection Campaign in Thave 11 500 INR Fine Imposed

दस वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

थावे में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के नेतृत्व में चालकों की हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण नियंत्रण और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इस अभियान के दौरान दस चालकों से 11,500...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजThu, 9 Oct 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
दस वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

थावे। थावे थाना के सामने और थावे बस पड़ाव पर बुधवार की देर शाम गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि इस दौरान चालकों की हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण नियंत्रण, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के दौरान दस वाहन चालकों से कुल 11,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। मौके पर प्रशिक्षु एसआई अवधेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।