पुलिस टीम ने पत्रकार एकादश को दो विकेट से हराया

Mar 09, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

- पत्रकार एकादश की ओर से विधायक मंजीत सिंह ने बनाये 15 रन और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाए। पत्रकार टीम की...

पुलिस टीम ने पत्रकार एकादश को दो विकेट से हराया

मांझागढ़ । एक संवाददाता नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित फैंसी क्रिकेट फाइनल मुकाबले में पुलिस टीम ने पत्रकार एकादश को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाए। पत्रकार टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे बरौली विधानसभा के विधायक मंजीत सिंह और दीपक सिंह ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। विधायक मंजीत सिंह ने 15 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम ने 11.4 ओवर में 97 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पुलिस टीम की ओर से थानाध्यक्ष निरंजन सिंह, बीडीओ विनीत कुमार, निखिल कुमार और अजय ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन विधायक मंजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह फैंसी क्रिकेट फाइनल मैच क्षेत्र में चल रहे नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना था। मैच के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।