मांझागढ़ में मवेशी तस्करी में एक पिकअप जब्त, तीन गिरफ्तार

Apr 05, 2026 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

मांझागढ़ में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को पिपरा पुल के पास एक पिकअप वाहन जब्त किया। इस दौरान तीन आरोपित भूरे खां, सुलेमान और अब्दुल फारुख को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपित फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मांझागढ़ में  मवेशी तस्करी में एक पिकअप जब्त, तीन गिरफ्तार

मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रविवार को पिपरा पुल के समीप से पशुओं से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के रिआवली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगपुर गांव निवासी भूरे खां, सुलेमान व अब्दुल फारुख के रूप में की गई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने दी। बताया कि मामले में थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।