भैसही से 1445 लीटर चुलाई शराब जब्त

Apr 05, 2026 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

मांझागढ़ के भैसही गांव में पुलिस ने 45 लीटर चुलाई शराब और 1400 लीटर अर्धनिर्मित शराब के साथ अन्य सामग्री बरामद की। तीन तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी पहचान रामप्रवेश सहनी, गुड्डू सहनी और वशिष्ठ सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को नष्ट कर दिया है और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

भैसही से 1445 लीटर चुलाई शराब जब्त

मांझागढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के भैसही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 45 लीटर चुलाई शराब के साथ करीब 1400 लीटर अर्धनिर्मित शराब व अन्य सामग्री बरामद की गई। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान तीन तस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपितों की पहचान बरौली थाने के टोपड़ किनुराम टोला के रामप्रवेश सहनी, गुड्डू सहनी व वशिष्ठ सहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया है व तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।