Gopalganj News: 189 लीटर शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: स्थानीय पुलिस ने मिश्र खजुरहा में एक कार्रवाई में 189 लीटर शराब लदी हुई कार जब्त की। तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप सफेद कार में भिंगारी बाजार से लाई जा रही थी। कार की डिक्की से शराब बरामद की गई।

Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात को मिश्र खजुरहा में कार्रवाई करते हुए आम के बगीचे के पास से 189 लीटर शराब लदी एक कार जब्त की। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार से यूपी के भिंगारी बाजार से शराब की खेप मिसिर खजुरहां की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही चालक कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से उक्त शराब बरामद हुई।

