Gopalganj News: भोरे में 185 लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: भोरे। गुरुवार को पुलिस ने 185 लीटर शराब और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई जगतौली ओपी के पास हुई, जहां 106 लीटर शराब जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई हरदीखांड पुल के पास हुई, जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तीसरी और चौथी कार्रवाई दमकिया में हुई, जहां और शराब बरामद की गई।

Gopalganj News: भोरे में 185 लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के अलग-अलग स्थानों से गुरुवार को पुलिस ने 185 लीटर शराब बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पहली कार्रवाई जगतौली ओपी के बिश्रामपुर तीनमुहानी के पास हुई। जहां से 106 लीटर शराब बरामद हुई।​ हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।

पहली कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई हरदीखांड पुल के पास की गई। जहां एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो उसमें से दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 39.4 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नदवा गांव के पिंटू चौहान के रूप में की गई। जबकि फरार आरोपित रामनगर गांव का अजय कुमार व यूपी के देवरिया जिले के भटनी का अभिषेक तिवारी है।

दूसरी कार्रवाई

तीसरी कार्रवाई दमकिया में की गई। जहां बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12.75 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान लच्छीचक गांव के मुन्ना कुमार और करण कुमार के रूप में की गई। चौथी करवाई भी दमकिया में ही अरुण मिश्रा के बगीचे के पास की गई। यहां से स्कूटी सवार सिसई गांव के कुणाल कुमार और शंभू शाही को 27 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

सामान्य प्रश्न

पुलिस ने कितनी शराब बरामद की?
पुलिस ने 185 लीटर शराब बरामद की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: भोरे में 185 लीटर शराब बरामद, पांच गिरफ्तार