Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPolice Seize Smuggled Foreign Liquor Worth 1 Crore at UP-Bihar Border
पंजाब से लायी जा रही एक करोड़ की शराब की खेप जब्त

पंजाब से लायी जा रही एक करोड़ की शराब की खेप जब्त

संक्षेप:

कुचायकोट में बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी शराब की खेप बरामद की है। शराब को धान की भूसी से लदे ट्रक में छुपाया गया था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और शराब तस्करी के नेटवर्क को उजागर करने के लिए जांच शुरू की है।

Feb 03, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

कुचायकोट। एक संवाददाता यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने सोमवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपए मूल्य की विदेशी शराब की खेप बरामद की है। शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। धान की भूसी से लदे एक ट्रक में बेहद शातिराना तरीके से शराब छुपाकर रखी गई थी। जानकारी के मुताबिक बलथरी पुलिस चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। इसके बाद ट्रक की गहन तलाशी ली गई। जिसमें धान की भूसी के नीचे भारी मात्रा में शराब के कार्टन छुपाकर रखे गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने ट्रक से कुल 989 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है। बरामदगी के बाद चेक पोस्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बयातु थाना क्षेत्र अंतर्गत वनियाल गांव निवासी हितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसे जांच के लिए तकनीकी टीम को सौंप दिया गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है। ताकि शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। वर्जन सीमावर्ती इलाकों में जांच को और सख्त किया जाएगा। शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -विनय तिवारी, एसपी