Gopalganj News: शहर के अरार मोड़ से देसी एक पिस्टल के साथ दो नाबालिग धराए, बाइक भी जब्त

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: गोपालगंज में एक कैफे के समीप पुलिस ने छापेमारी कर दो नाबालिगों को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा। दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया। पुलिस ने फ़रार युवकों की तलाश हेतु छापामारी जारी रखी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शहर के अरार मोड़ से देसी एक पिस्टल के साथ दो नाबालिग धराए, बाइक भी जब्त
शहर के अरार मोड़ से देसी एक पिस्टल के साथ दो नाबालिग धराए, बाइक भी जब्त

Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के अरार मोड़ के समीप स्थित एक कैफे के समीप सोमवार की शाम नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी पिस्टल के साथ दो नाबालिग को दबोच लिया। दबोचे गए नाबानलिगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि शहर के अरार मोड़ के समीप स्थित एक कैफे के समीप चार नवयुवकों के बाइक व हथियार से पहुंचकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में होने की सूचना मिली।

पुलिस की कार्रवाई

इसके बाद उन्होंने सहायक अवर निरीक्षक रुस्तम अली को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंचकर छापेमारी की तो वहां मौजूद नवयुवक भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस बल की टीम की मदद से दो नाबालिगों को दबोच लिया गया। जबकि दो वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर खड़ी बाइक की डिक्की की जब तलाशी ली तो उसमें रखे गए देसी पिस्टल को बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों नाबालिगों को पकड़कर बाइक व देसी पिस्टल के साथ नगर थाने पर पुलिस की टीम पहुंची। मामले में पकड़े गए दोनों नाबालिग व फरार दोनों युवकों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फरार युवकों की तलाश

मंगलवार की शाम पकड़े गए दोनों नाबालिगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। फरार मयंक सिंह व सोनू श्रीवास्तव की तलाश में छापा शहर के अरार मोड़ के समीप नगर थाने की पुलिस की छापेमारी के दौराप फरार हुए शहर के अरार मोड़ कमला राय के समीप का रहनेवाला मयंक सिंह राजपूत व मांझागढ़ थाने के भोजपुरवा गांव के सोनू श्रीवास्तव की तलाश में छापेमारी की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में फरार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सोमवार की शाम शहर के अरार मोड़ के समीप स्थित कैफे के समीप हुई छापेमारी के बाद से ही दोनों फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मयंक ने सोनू से लेकर एक नाबालिग को दिया था पिस्टल शहर के एक मोहल्ले का रहनेवाला नाबालिग जिसकी बाइक की डिक्की से पिस्टल बरामद हुआ। उससे पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि शहर के अरार मोड़ कमला राय के समीप का रहनेवाला मयंक सिंह राजपूत ने मांझागढ़ थाने के भोजपुरवा गांव के सोनू श्रीवास्तव से देसी पिस्टल लेकर पकड़े गए दूसरे नाबालिग को दिया था। इसके बाद दूसरे ने उससे उसकी बाइक की चाबी लेकर डिक्की खोलकर उसमें पिस्टल को रख दिया। पिस्टल रखने के बाद सोनू ने कहा कि अभी पिस्टल अपने पास रखो बाद में काम के समय ले लेंगे। पिस्टल रखने के बाद ही पुलिस का छापा पड़ा और दोनों नाबालिग धरे गए और दो युवक फरार हो गए। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुलिस ने कब और कहाँ छापेमारी की?
पुलिस ने सोमवार की शाम शहर के अरार मोड़ के समीप स्थित एक कैफे के समीप छापेमारी की।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: शहर के अरार मोड़ से देसी एक पिस्टल के साथ दो नाबालिग धराए, बाइक भी जब्त