श्रीपुर में शराब बरामद, पांच शराबी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

श्रीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 9 लीटर देसी शराब बरामद की। बाइक सवार एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। दीवान परसा गांव में एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि श्रीपुर बंगाली कॉलोनी से तीन लोग नशे की हालत में गिरफ्तार किए गए।

श्रीपुर में शराब बरामद, पांच शराबी गिरफ्तार

फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 9 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान बाइक सवार एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। वहीं, दीवान परसा गांव के पास एक व्यक्ति को शराब के साथ तथा श्रीपुर बंगाली कॉलोनी सहित अन्य स्थानों से तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।