
विजयीपुर में 18 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
विजयीपुर में रविवार रात पुलिस ने हरदिया मुसहर टोली में छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब बरामद की और तस्कर रंभा देवी को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जगदीशपुर गांव में...
विजयीपुर l स्थानीय थाने की पुलिस ने हरदिया मुसहर टोली में रविवार की रात में छापेमारी कर एक घर से 18 लीटर देसी शराब बरामद की। साथ ही तस्कर रंभा देवी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार महिला तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ------------- रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट विजयीपुर l स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बीते पांच सितंबर को मारपीट हुई। इस मामले में एक पक्ष से मनोज कुमार सिंह ने शैलेश सिंह, नरसिंह सिंह, विष्णु प्रताप सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट एवं दस हजार रुपए छीनने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दूसरी ओर से शैलेश सिंह ने विश्वकर्मा सिंह, चन्द्रभान सिंह,आशुतोष सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


