Gopalganj News: रघुआ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 33.200 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर मनु मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में शराब की तस्करी की जा रही थी। मनु मांझी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव में पुलिस की टीम में छापेमारी कर 33.200 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर मनु मांझी बताया गया है। पुलिस की टीम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रघुआ गांव में स्थित एक घर में शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के तरफ में 33.200 लीटर देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


