Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPolice Prepare for Peaceful Elections in Uchakagaon Monitoring Suspicious Individuals
विस चुनाव को लेकर संदिग्ध लोगों की बन रही कुंडली

विस चुनाव को लेकर संदिग्ध लोगों की बन रही कुंडली

संक्षेप:

उचकागांव में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही है, जिनका पहले चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का...

Tue, 9 Sep 2025 11:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

उचकागांव, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टर में तैनात पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की निगरानी कर कुंडली तैयार करने में जुटे हैं। इसमें ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने पूर्व में चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने, चुनाव प्रभावित करने या हिंसक घटना को अंजाम देने की कोशिश की हो। पुलिस टीम वैसे लोगों का भी डेटा तैयार कर रही है, जो शराब या अन्य आपराधिक मामलों में कोर्ट से जमानत पर बाहर निकले हुए हैं। मालूम हो कि उचकागांव प्रखंड के बंकीखाल, बलेसरा, त्रिलोकपुर और जमसड़ पंचायत हथुआ विधानसभा क्षेत्र में आते हैं, जबकि उचकागांव, बैरिया दुर्ग, छोटका सांखे, हरपुर, परसौनी खास, नवादा परसौनी, दहीभाता, सांखे खास, लुहसी और झीरवां पंचायतें गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 14 पंचायतों में विधानसभा वार डेटा तैयार किया जा रहा है।