Gopalganj News: क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को सदर एसडीपीओ वन ने दिए कई टास्क
Gopalganj News: गोपालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन कार्यालय में गुरुवार को एक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में विभिन्न थाने के थानाध्यक्षों को लंबित मामलों के निष्पादन, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त में सुधार के उपाय भी चर्चा में थे।

Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के ब्लॉक कॉलोनी में स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन के कार्यालय में गुरुवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को कई टास्क दिए गए। मीटिंग में नगर थाना, थावे, कुचायकोट, गोपालपुर, विश्वंभरपुर व जादोपुर थाने के थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सदर एसडीपीओ वन चंदन कुमार ने लंबित कांड के निष्पादन करने व फरार चल रहे विभिन्न कांड के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ वन चंदन कुमार क्राइम मीटिंग की। इस दौरान सभी छह थाना के पदाधिकारी के बीच लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
इसके साथ पूर्व से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी करने व फरार आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से अनुमति लेकर इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त को बेहतर करने के दिशा में भी कई बिंदू पर निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाकर छापेमारी करने व वाहनों की जांच करने का भी निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)


