ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंज पुलिस ने कॉलेज में चलाया महिला जागरूकता अभियान

पुलिस ने कॉलेज में चलाया महिला जागरूकता अभियान

द्यालय सह इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुलिस व जनता के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों द्वारा महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस के द्वारा...

  पुलिस ने कॉलेज में चलाया महिला जागरूकता अभियान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजWed, 01 Nov 2023 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज,हमारे संवाददाता। थावे के रामचंद्रपुर में स्थित पंडित दीप नारायण उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुलिस व जनता के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों द्वारा महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस के द्वारा समुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस एवं जनता के बीच आपसी तालमेल समन्वय एवं सौहार्द बढ़ाना है। कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष अफसा परवीन ने उपस्थित छात्राओं को सशक्त आत्मनिर्भर एवं शिक्षित बनने की सलाह दी। कहा कि गांव व पंचायत स्तर पर महिलाओं का सशक्त होना बहुत ही जरूरी है। जिससे घरेलू हिंसा, गुड टच,बैड टच व लैंगिक अपराधों से महिलाएं सुरक्षित रह सके। थानाध्यक्ष ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण पहलु है। मौके पर कई महिला पुलिस पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं शामिल थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े