विभिन्न कांडों में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार
फुलवरिया में एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में स्थानीय पुलिस ने शराब और अन्य मामलों में फरार पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार सिंह, राजकुमार उर्फ टोनी, अजय राम, अनुराग दुबे और अभिषेक चौहान शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया।

फुलवरिया। एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर कला गांव निवासी संतोष कुमार सिंह, कोयलादेवा टोला धुसा श्रीनगर निवासी राजकुमार उर्फ टोनी, मीरगंज थाना क्षेत्र के सरिसवां गांव निवासी अजय राम तथा भोरे थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी अनुराग दुबे और अभिषेक चौहान शामिल हैं।
ये सभी शराब सहित विभिन्न कांडों में पुलिस के लिए वांछित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


