चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
कुचायकोट में गोपालपुर थाने की पुलिस ने गंडक नहर के पास वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अधमौली गांव के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजFri, 12 Sep 2025 11:07 PM

कुचायकोट। गोपालपुर थाने की पुलिस ने राजापुर बाजार स्थित गंडक नहर के पास वाहन जांच के दौरान शनिवार देर शाम चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान अधमौली गांव के राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिक प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की बाइक होने की पुष्टि के बाद मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




