चोरी की बाइक के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
Oct 18, 2024 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
उचकागांव में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शराब तस्कर शंभू चौधरी को गिरफ्तार किया। वह श्रीपुर थाने के क्षेत्र में आधा दर्जन मामलों में आरोपी है। उसे न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है।

उचकागांव, एक संवाददाता। श्रीपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा मुख्य पथ पर वाहन जांच के क्रम में चोरी की बाइक के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर सोनगढ़वा निवासी स्व खेदन चौधरी का पुत्र शंभू चौधरी है। श्रीपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के ऊपर श्रीपुर तथा फुलवरिया थाना में आधा दर्जन मामले में दर्ज हैं। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे न्यायिक हिरासत गोपालगंज भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


