ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजपुलिस ने सात शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सात शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

उचकागांव। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 480 बोतल शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में बंकीखाल के अशोक सिंह,साथी के रजनीश...

पुलिस ने सात शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 10 Sep 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

उचकागांव। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर 480 बोतल शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में बंकीखाल के अशोक सिंह,साथी के रजनीश कुमार सिंह व नन्द प्रसाद, बालाहाता के लालबाबू केसरी व माधुरी देवी,बलेसरा के अमरेश कुमार यादव तथा जमसड़ी गांव के मोहन कुमार मांझी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने 480 बोतल शराब, एक बाइक, दो मोबाइल फोन बरामद किया। मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें