
14 लीटर शराब और दो बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
भोरे में पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए 14 लीटर शराब और दो बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी भोपतपुरा पुल के पास हुई, जहां एक तस्कर को नौ लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में पांच लीटर शराब के साथ दो और तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 14 लीटर शराब और दो बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।बुधवार को तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। पहली कार्रवाई भोपतपुरा पुल के पास की गई, जहां से एक तस्कर को नौ लीटर शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर थाने के हाता टोला सिसई क के सलाउद्दीन अंसारी है। जबकि, फरार तस्कर उसी गांव का राजेश भगत है । दूसरी कार्रवाई विश्रामपुर तीन मुहानी के पास की गई। जहां पुलिस ने पांच लीटर शराब व बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों में भगवानपुर गांव का रामसागर राजभर और प्रिंस राजभर है। ------------ मारपीट में तीन माह बाद दर्ज कराई गई प्राथमिकी भोरे। स्थानीय थाने के हुस्सेपुर टोला राजपुर गांव में धान कुटवाने के दौरान घर में धूल जाने के विवाद में महिला और उसके पुत्र पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया गया।मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के सलीम मियां के दरवाजे पर गत 16 सितंबर को धान की कुटाई हो रही थी, जिससे घर में धूल घुसने लगा। उनकी पत्नी अजबुन खातून ने जब इसका विरोध किया तो पड़ोसी उग्र होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर तीनों को घायल कर दिए। मामले में सतेन्द्र खटिक , पिन्टु खटिक, रामजी खटिक, दीपक खटिक और योगेन्द्र खटिक को आरोपित किया गया है। -------------- जाति सूचक प्रताड़ित करने में दो गिरफ्तार भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने जाति सूचक गाली देकर प्रताड़ित करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में थाने के बलवां गांव के गोलू मियां तथा खलील मियां शामिल हैं। बुधवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


