हत्या के प्रयास और शराब बरामदगी मामले में पांच गिरफ्तार
मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के छवहीं गांव में पूर्व के विवाद में हुई मारपीट के दौरान हत्या करने के प्रयास

मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के छवहीं गांव में पूर्व के विवाद में हुई मारपीट के दौरान हत्या करने के प्रयास मामले में नामजद तीन आरोपित सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मांझागढ़ थाना पुलिस ने छवही गांव में छापेमारी कर मारपीट के दौरान हत्या करने के प्रयास मामले में नामजद आरोपित संजय सिंह, धीरज सिंह व सक्षम सिंह उर्फ हर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ शराब बरामद होने के मामले में पुलिस ने देवापुर शेखपुदील गांव में छापेमारी कर शराब के साथ कलावती देवी एवं उमर मठिया गांव के मीरा देवी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


