Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPolice Arrest 19 Suspects in Gopalganj for Attempted Murder and Arms Act Violations
हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट व शराब कांड में 19 गिरफ्तार

हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट व शराब कांड में 19 गिरफ्तार

संक्षेप:

- 24 घंटे के अंदर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपितों को किया गिरफ्तार - गिरफ्तार लोगों में सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के हैं आरोपित, प्राथमिकी हुई थी दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 10:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि पुलिस ने रविवार को पूरे जिले में अभियान चलाकर महज 24 घंटे में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल 19 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मारपीट, गाली-गलौज व सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के मामले में आरोपित हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित कई गंभीर अपराधिक आरोप में नामजद नगर थाने के इंद्रवा अब्दुल्लाह गांव के एसामुल हक व समशेर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह बीएनएस के कई गंभीर धारा में नामजद भितभेरवा गांव के शाहिद इमाम, जंगलिया के आयुष गुप्ता, कुचयकोट थाने के नवका टोला गांव के नगीना यादव व प्रकाश यादव, बरौली के बढेया गांव के तस्लिम मिया व अली हुसैन, थावे के लक्षवार गांव के अर्जुन बासफोर व बैकुंठपुर के मीराटोला गांव के रामबाबु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर, शराब पीने व बेचने के आरोप में पुलिस ने जादोपुर थाने के जादोपुर दुखहरण गांव के बनवारी पांडेय, कुचायकोट के बाबु विशुनपुरा गांव के नागेन्द्र राम, विजयीपुर के खाप मुशहरटोली गांव के श्याम मंडल, विश्वम्भरपुर के मटिहनिया बाजार के टुन्ना साई, कटेया के कंचनपुर गांव के रामाकांत राम व सीवान जिले के मैरवा थाने के सेमरा गांव के अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।