
हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट व शराब कांड में 15 गिरफ्तार
- 24 घंटे के अंदर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपितों को किया गिरफ्तार - गिरफ्तार लोगों में सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के हैं आरोपित, प्राथमिकी हुई थी दर्ज
गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। पुलिस ने शनिवार को पूरे जिले में अभियान चलाकर महज 24 घंटे में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मारपीट, गाली-गलौज व सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के मामले में आरोपित हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट व अन्य अपराधिक घटनाओं के आरोपित बैकुंठपुर थाने के चमनपुरा गांव के विश्वनाथ दुबे व सोनु दुबे को गिरफ्तार कर लिया। इधर, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस कांड के आरोपित मांझागढ़ थाने के छवही गांव के सक्षम साही, बरौली के बतरदेह गांव के राधेश्याम भगत को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, बीएनएस के कई कांडों में नामजद आरोपित कटेया थाने के रूपी बगहा गांव के विरज कुमार, धर्मकटा गांव के दिलीप कुमार साह, कुचायकोट के मौजे खजुरिया गांव के लक्ष्मण भगत व राजकुमार कुशवाहा, नगर थाने के साधु चौक वार्ड 3 के कुंदन कुमार, फुलवरिया के सेलारकला गांव के सुनिल शर्मा, भगवत गांव के सुधीर ठाकुर, मीरगंज के संवरेजी गांव के विवेक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। इधर, शराब पीने के आरोप में पुलिस ने महम्मदपुर के हकाम गांव के मधुरेश कुमार, हथुआ के मछागर लच्छीराम गांव के विपीन यादव, मीरगंज के बरवा कपरपुरा गांव के शुभम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




