Gopalganj News: भोरे में 33 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने 33 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। भीखाछापर गांव के आलोक कुमार सिंह और हरिहरपुर गांव के राजन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इसके अलावा, जगतौली ओपी पुलिस ने 281 लीटर शराब के साथ दो और तस्करों को पकड़ा।

Gopalganj News: भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने की पुलिस ने भोरे ब्लॉक मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए 33 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में भीखाछापर गांव का आलोक कुमार सिंह और हरिहरपुर गांव का राजन कुमार शामिल है। दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर ब्लॉक मोड़ के पास स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने बीडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आलोक की जेब से एक सफेद प्लास्टिक में रखा 14 पुड़िया व राजन की पॉकेट से 19 पाउच स्मैक बरामद हुआ।
शराब तस्करी की गिरफ्तारी
------------ कार पर लदी 281 लीटर शराब के साथ के दो तस्कर गिरफ्तार भोरे। एक संवाददाता जगतौली ओपी पुलिस ने करमासी टोला मिश्रौली के पास कार्रवाई करते हुए एक कार पर लदी 281 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करमासी टोला मिश्रौली की तरफ से एक कार पर दो युवक भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार पर लदी शराब सहित दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाने के परसौनी कपूर गांव के संजय राय व ढाका थाने के जादोपुर बखरी गांव के मंजय राय शामिल हैं । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यूपी से शराब ला रहे थे। ------------
मारपीट की घटना
मारपीटकर 1.25 लाख छीने भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के कल्याणपुर गांव में पिता- पुत्र और दादा को मारपीटकर 1.25 लाख रुपए छीन लिए गए। मामले को लेकर उसी गांव के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गत 23 सितम्बर को गांव के आजम खान का पुत्र गांव के ही विद्यालय में पढ़ने गया था। इसी दौरान उसी गांव के मासूम शेख उर्फ सोहन शेख ने मारपीट की। पिता आजम खान और दादा पूछने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पिता के पॉकेट से 1.25 लाख रूपए छीन लिए गए।

