ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजजिला यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका

जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका

भारतीय युवा कांग्रेस की गोपालगंज जिला इकाई ने प्रधानमंत्री का पुतला शहर के मौनिया चौक पर फूंकर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राफेल...

जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSun, 23 Sep 2018 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय युवा कांग्रेस की गोपालगंज जिला इकाई ने प्रधानमंत्री का पुतला शहर के मौनिया चौक पर फूंकर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अबतक देश में सबसे बड़ा रक्षा घोटाला हुआ है। देश की जनता इस घोटाले की सच्चाई जान चुकी है। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के पूर्व पूरे शहर में भ्रमण कर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन के बाद मौनिया चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक नुक्कड़ सभा भी की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता अफाक खान ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस ओलांद के भाजपा नीत केन्द्र सरकार व उसके मुखिया नरेन्द्र मोदी पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस एरोस्पेस को ठेका दिलवाने संबंधी बयान से भाजपा सरकार की गलत नीति वाला चेहरा उजागर हुआ है। मौके पर मुकेश कुमार, गालीब, शेर खान, डब्लू, इम्तियाज, नूर आलम, अवधकिशोर, आसिफ, शुभम कुमार, विजेन्द्र कुमार, संदीप आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें