Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPM Jawahar Navodaya School Meeting ADM Inspects Reviews Activities and Proposes Improvements
नवोदय विद्यालय :  प्रबंध समिति के बैठक में दिए गए अहम निर्देश

नवोदय विद्यालय : प्रबंध समिति के बैठक में दिए गए अहम निर्देश

संक्षेप:

शैक्षणिक,अनुशासन, विकास सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा की। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं ने...

Dec 06, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

उचकागांव, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल बलेसरा में शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक अध्यक्षता एडीएम राजेश्वरी पांडेय ने की। उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका का अभिनंदन किया। इसके बाद एडीएम ने स्कूल की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा अभिभावक प्रतिनिधियों से फीडबैक और सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने स्कूल के आय-व्यय विवरण की समीक्षा भी की। उन्होंने प्राचार्य सुधाकर शुक्ला को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों के लिए नियमित शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करें और सत्र के प्रारंभ में ही वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ताकि सभी कार्यक्रम समय पर संचालित हो सकें। इस दौरान नवोदयन मैथमेटिक्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद राशि,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में चाहर दीवारी निर्माण, सोलर लाइट,हैंड पम्प लगाने,खेल मैदान के उन्नयन का प्रस्ताव, विद्यालय के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण, विद्यालय भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र, बास्केटबॉल कोट निर्माण, ओपन जिम और अभिभावकों के लिए शौचालय निर्माण, कचरा उठाव की समुचित व्यवस्था करना आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर उप प्रचार्य सुदेश्वर सिंह, कृष्णमणि मिश्रा,विजयानन्द कुमार, हमदम अंजुम,मनोरंजन तिवारी,संतोष कुमारी चौरसिया,जितेंद्र कुमार आदि थे।