होली पर पुलिस लगाएगी गश्त,डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

Feb 28, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

बरौली में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। पुलिस ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध और गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया। मिठाइयों की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जाएगी।

होली पर पुलिस लगाएगी गश्त,डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

बरौली, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बरौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों, व्यवसायियों तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। थाना क्षेत्र में कदम कदम पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में लगातार गश्त लगाएंगे। थानाध्यक्ष कुमारी अल्का सिन्हा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को देने की अपील की। सीओ प्रशांत कुमार ने बाजार में नकली एवं मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया । खाद्य सामग्री की नियमित जांच कराई जाएगी।खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुखिया राहुल कुमार, बीरेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, भाजपा नेता प्रशांत सिंह, बतरदेह पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भूतकुल यादव समेत कई प्रतिनिधि, समाजसेवी व बुद्धिजीवी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।