Gopalganj News: अनुरक्षकों का मानदेय वर्षों से लंबित

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: मांझागढ़ के पुरैना पंचायत में नल-जल योजना के अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर विवाद बढ़ रहा है। वार्ड 1, 5 और 8 के अनुरक्षकों का मानदेय मार्च 2019 से लंबित है। ग्रामीणों ने बीडीओ और बीपीआरओ से इसे लेकर आवेदन दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Gopalganj News: अनुरक्षकों का मानदेय वर्षों से लंबित

Gopalganj News: मांझागढ़ l प्रखंड के पुरैना पंचायत में नल-जल योजना के अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वार्ड संख्या 1, 5 और 8 में कार्यरत अनुरक्षकों का मानदेय मार्च 2019 से लंबित है। इसको लेकर ग्रामीणों ने बीडीओ और बीपीआरओ को आवेदन देकर भुगतान की मांग भी की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नल-जल योजना के अनुरक्षक को प्रति माह दो हजार रुपये मानदेय निर्धारित है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण अनुरक्षकों में नाराजगी के साथ योजना संचालन भी प्रभावित हो रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: अनुरक्षकों का मानदेय वर्षों से लंबित