
जिले के रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त शेड,पेयजल और बेंच का प्रबंध नदारद
हिन्दुस्तान पड़ताल ड के विभिन्न स्टेशनों से करते हैं यात्रा फोटो संख्या - 66 कैप्शन - छपरा-थावे रेलखंड के दिघवा दुबौली स्टेशन पर बेंच के अभाव में प्लेटफार्म की फर्श पर बैठे यात्री (फाइल फोटो)...
गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। छपरा-थावे रेलखंड के रेल यात्रियों को इस बार भी यात्रा के दौरान सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा। रेलवे की तरफ से ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। रेलखंड के थावे जंक्शन को छोड़ दें तो गोपालगंज, मांझागढ़, रतनसराय, सिधवलिया व बैकुंठपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधा बद से बदतर स्थिति में है। न बैठने के लिए पर्याप्त शेड और न छिपने के लिए निर्धारित संख्या में यात्री शेड की व्यवस्था है। गर्मी और बरसात के बाद अब ठंड के मौसम में भी यात्रियों को खुले आसमान के नीचे प्लेटफार्म की फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
बरौली के रतनसराय गांव के मुकेश कुमार, गोपालगंज के रमेश सहनी, कुचायकोट के ब्रजेश कुमार, मिंटू कुमार, सिधवलिया के राजेश कुमार, संतोष पांडेय सहित कई यात्रियों ने बताया कि रेलखंड के स्टेशनों पर पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म पर लगे अधिकांश नल हमेशा सूखे रहते हैं। खासकर प्लेटफार्म संख्या दो पर बैठने की भी कोई सुविधा नहीं रहती। ऐसी स्थिति में यात्रियों को खुले आसमान तले ही ट्रेनों का इंतजार करना मजबूरी बन जाता है। पर्व-त्योहारों के सीजन में भीड़ बढ़ने पर यात्री ओवरब्रिज पर बैठकर ट्रेन पकड़ने को विवश होते हैं। बिजली कटते ही प्लेटफार्म पर अंधेरा रेलखंड के स्टेशनों पर रोशनी की व्यवस्था पूरी तरह बिजली आपूर्ति पर निर्भर है। बिजली कटते ही प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया सहित पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूब जाता है। हालांकि स्टेशनों पर रोशनी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन विभागीय कर्मी बिजली कटने के बाद भी इसका उपयोग नहीं करते। कई यात्रियों ने बताया कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी रहती है। सुरक्षा के इंतजाम भी नाकाफी छपरा-थावे रेलखंड के स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे चल रही है। खासकर ठंड के मौसम में रात में स्टेशन पर पहुंचकर यात्रा शुरू करने वाले यात्री डर के साए में रहते हैं। ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी रहती है, लेकिन स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था न होना चिंता का विषय है। इसी लापरवाही के कारण कई बार अपराधिक घटनाएं भी हो चुकी हैं। वर्जन रेलखंड के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम के लिए लगातार प्रयास किया जाता है। छपरा-थावे रेलखंड के स्टेशनों पर मिल रही सुविधाओं की जांच कराई जाएगी। यात्री सुविधा बहाल करने में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। अशोक कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




