ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजपंचदेवरी: नौ में से आठ पंचायतों में मुखिया पद पर नए चेहरे हुए काबिज

पंचदेवरी: नौ में से आठ पंचायतों में मुखिया पद पर नए चेहरे हुए काबिज

गोपालगंज। पंचायत आम निर्वाचन 2021 के चौथे चरण के तहत शुक्रवार को पंचदेवरी प्रखंड में हुए चुनाव को लेकर मतों की गिनती हुई। जिसमें अपराह्न के तीन बजे तक प्रखंड की सभी नौ पंचायतों के मुखिया पद का रिजल्ट...

पंचदेवरी: नौ में से आठ पंचायतों में मुखिया पद पर नए चेहरे हुए काबिज
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 22 Oct 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज। पंचायत आम निर्वाचन 2021 के चौथे चरण के तहत शुक्रवार को पंचदेवरी प्रखंड में हुए चुनाव को लेकर मतों की गिनती हुई। जिसमें अपराह्न के तीन बजे तक प्रखंड की सभी नौ पंचायतों के मुखिया पद का रिजल्ट जारी कर दिया गया। प्रखंड की नौ पंचायतों में से आठ में नए चेहरे ने मुखिया की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया। विश्वकर्मा,जितेन्द्र,संध्या,अंबरेश,अशोक,मंजू,अंजली, हीरवंती व अनारकली विजयी रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड की नौ पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें