चोरी व खोए हुए मोबाइल मिलने पर खिल उठे लोगों के उदास चेहरे

Mar 02, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

ऑपरेशन मुस्कान - शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर एसपी ने लोगों को सौंपे मोबाइल

चोरी व खोए हुए मोबाइल मिलने पर खिल उठे लोगों के उदास चेहरे

गोपालगंज। हमारे संवाददाता ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लोगों के चोरी व गुम हुए मोबाइल मिलने के बाद उनके उदास चेहरे खिल उठे। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के चोरी व गुम हुए 70 मोबाइल को बरामद कर पुलिस की टीम ने उन्हें सौंप दिया। एसपी विनय तिवारी ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मालिकों को सौंपा। एसपी के हाथों अपना मोबाइल पाकर लोग खुश हुए। बताया गया कि एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान में चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए चलाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें मोबाइल रिकवरी टीम डीआईयू और संबंधित थाने की पुलिस के सहयोग से टेक्निकल जांच के आधार पर चोरी व गुम हुए करीब 70 मोबाइलों को बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इसमें कई विद्यार्थी, समाजसेवी और पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों के मोबाइल शामिल हैं। बरामद मोबाइल की जांच कर संबंधित धारकों को पुलिस की टीम ने सौंप दिया। बरौली थाने की पुलिस ने 14, नगर थाने की पुलिस ने 10 और मांझागढ़ थाने की पुलिस ने करीब सात मोबाइल को बरामद किया था। वहीं अन्य थाने की पुलिस भी कई मोबाइल बरामद किए थे। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में बरौली थाने के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौधरी, नगर थाने के रंजन कुमार और मांझागढ़ थाने के राहुल कुमार शामिल थे। -------------------------- मोबाइल गुम होने पर सीईआईआर पोर्टल पर करें शिकायत एसपी ने बताया कि बरामद किया गया मोबाइल करीब तीन-चार साल पूर्व लोगों के गायब हुए थे। जिसकी शिकायत उन लोगों ने की थी। पुलिस की टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत इसे बरामद किया है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी का मोबाइल खो जाता है तो वह भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल सीईआईआर पर शिकायत दर्ज करें। इसके बाद पुलिस की टीम उनके मोबाइल को बरामद करेगी। जिले के सभी थानों में चोरी व गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए एक सब इंस्पेक्टर को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जो सिर्फ चोरी व गुम हुए मोबाइल को बरामद करने व कोर्ट से रिलीज कराने के बाद मोबाइल धारकों को सौंपने का काम करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।