ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजमहागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां, फोड़े पटाखे

महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां, फोड़े पटाखे

झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर मीरगंज में कांग्रेस व राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न...

महागठबंधन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां, फोड़े पटाखे
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजMon, 23 Dec 2019 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत पर मीरगंज में कांग्रेस व राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की बधाई दी। वहीं पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने झारखंड की जीत को महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार को हटाने की बारी है। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा। जीत पर राजद नगर अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू माली,प्रभुनाथ यादव,आनंद यादव,अमजद खान,कृष्णा शर्मा,जितेन्द्र यादव,झून्ना यादव,ग्यासुद्दीन सैफी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद गठबंधन की जीत पर मांझा बाजार में राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी। प्रखंड राजद अध्यक्ष श्यामबहादुर यादव ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ जनता ने सबक सिखाया है। मौके पर राजद नेता मो. कासिम, सत्येंद्र यादव, अब्दुल जब्बार, चंद्रमा मांझी, प्रभु प्रसाद व अनिल सिंह आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें