
नई दिल्ली-मानसी विशेष सहित छह ट्रेनों के मार्ग बदले
देवरिया में निर्माण कार्य के कारण तीन ट्रेनों का मार्ग बदलागोरखपुर एक्सप्रेस थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी मंडल के मैरवा यार्ड में प्वाइंट एवं क्रॉसिंग बदलने के कार्य के चलते कई...
थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे ने वाराणसी मंडल के मैरवा यार्ड में प्वाइंट एवं क्रॉसिंग बदलने के कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित ट्रेनों को थावे-कप्तानगंज मार्ग से संचालित किया जाएगा। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाराणसी मंडल के रेल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार नई दिल्ली से 06, 09, 12 एवं 15 दिसंबर को चलने वाली 04454 नई दिल्ली-मानसी विशेष ट्रेन, गोरखपुर से 07 एवं 16 दिसंबर को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस तथा अमृतसर से 09 दिसंबर को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-भटनी-सीवान की बजाय गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-थावे-सीवान मार्ग से चलाई जाएंगी।

रेलवे ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने तक यह मार्ग परिवर्तन प्रभावी रहेगा। उधर,पूर्वोत्तर रेलवे ने देवरिया सदर स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के 12 मीटर चौड़े गर्डर की लॉन्चिंग के लिए ब्लॉक लिया है। इस कारण तीन ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों को थावे-कप्तानगंज मार्ग से संचालित किया जाएगा। वाराणसी मंडल के रेल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार दरभंगा से 6 दिसंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन तथा बरौनी से इसी दिन चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन अब परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-गोरखपुर कैंट होकर चलेगी। इसी प्रकार मथुरा जंक्शन से 8 दिसंबर को चलने वाली 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान होते हुए चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों का थावे और कप्तानगंज स्टेशनों पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव भी निर्धारित किया है। निर्माण कार्य के चलते यह बदलाव अस्थायी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




