ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजलापता अफरोज का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

लापता अफरोज का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

स्थानीय प्रखंड के हमीदपुर गांव निवासी अनवर हुसैन के पुत्र अफरोज का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका...

लापता अफरोज का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 18 Jan 2020 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय प्रखंड के हमीदपुर गांव निवासी अनवर हुसैन के पुत्र अफरोज का तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका है। 16 जनवरी को घर से हमीदपुर मोड़ पर अंडा खरीदने गया अफरोज रहस्मय ढंग से गायब हो गया था। शुक्रवार की सुबह गांव के पास पुलिया पर उसका चप्पल मिला था। ग्रामीणों को उसके पानी में डूब जाने की आशंका है। अधिकारियों की टीम ने जांच भी की थी। ग्रामीणों के अनुरोध पर शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम हमीदपुर भेजी गई। दोपहर से शाम तक गोताखोरों ने पानी में अफरोज को खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सीओ पंकज कुमार व सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सहनी की मौजूदगी में पानी में महाजाल फेंका गया। अफरोज का पता नहीं चलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बैकुंठपुर थाने में शनिवार को परिजनों के बयान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अमितेश ने बताया कि पुलिस भी अपने स्तर से लापता बच्चे की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें