Gopalganj News: अपहरण कांड के आरोपी समेत 9 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: श्रीपुर पुलिस ने अपहरण कांड के आरोपी अंकित कुमार सहित 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। कटेया के मोतीपुर गांव से अंकित को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, शराब के मामलों में कई अन्य आरोपी भी पकड़े गए। सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Gopalganj News: फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपहरण कांड के आरोपी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव से अपहरण कांड में फरार चल रहे अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शाहपुर बतरहां गांव से शराब के साथ सरिता देवी को पकड़ा गया। दोबारा शराब सेवन के मामले में साहूचक के उपेंद्र चौधरी, मदरवानी के बाबूलाल यादव, मंजिरवां खुर्द के अजय चौधरी, गंगासागर के परमानंद भगत, रूपी बतरहां के करण कुमार और गिदहां के दुर्गेश चौहान को गिरफ्तार किया गया। सभी का सीएचसी फुलवरिया में मेडिकल जांच कराने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।


