Gopalganj News: मॉडल स्कूल के उद्घाटन से पंचदेवरी में शिक्षा को मिली नई उड़ान

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। तपेश्वर नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छितौना में सरस्वती शिक्षा निकेतन (मॉडल स्कूल) का मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इससे ग्रामीण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधा मिलेगी।

मॉडल स्कूल के उद्घाटन से पंचदेवरी में शिक्षा को मिली नई उड़ान
मॉडल स्कूल के उद्घाटन से पंचदेवरी में शिक्षा को मिली नई उड़ान

Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रविवार को एक नई शुरुआत हुई। तपेश्वर नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छितौना में विकसित सरस्वती शिक्षा निकेतन (मॉडल स्कूल) का मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का रास्ता खुल गया।

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीए के निदेशक राकेश चौबे ने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के विभिन्न मॉडल स्कूलों के साथ इस विद्यालय का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक, प्रधानाध्यापक विनोद मिश्रा, अकाउंटेंट शंभू प्रसाद सिंह, मंझरिया विद्यालय के प्रभारी प्रधान पर केशव तिवारी, ठाकुर धनराज सिंह, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। (रिपोर्ट - निराला ओझा )

FAQs

पंचदेवरी प्रखंड में नया मॉडल स्कूल कब खोला गया?
पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को नया मॉडल स्कूल खोला गया।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।