Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsNew Model Hospital in Hathua Set to Open by Mid-2024
हथुआ में 100 बेड का मॉडल  अस्पताल जुलाई तक होगा चालू

हथुआ में 100 बेड का मॉडल अस्पताल जुलाई तक होगा चालू

संक्षेप:

नए मॉडल अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी इलाज की आधुनिक सुविधाएं अस्पताल खुलने से होगा लाभ 29 करोड़ की लागत से अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में हो रहा निर्माण फोटो संख्या-42 - फोटो कैप्शन - हथुआ में...

Dec 10, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

हथुआ, एक संवाददाता। हथुआ स्थित रामदुलारी कुंवर अनुमंडलीय अस्पताल में 29 करोड़ की लागत से मॉडल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। अस्पताल के अगले वर्ष जून-जुलाई तक चालू होने की उम्मीद है। मॉडल अस्पताल का शिलान्यास बीते वर्ष 19 सितंबर 2024 को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया था। यह 100 बेड का जी प्लस थ्री ग्राउंड अस्पताल होगा। इसमें आईसीयू, इमरजेंसी और इनडोर की तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भारत सरकार की इंडियन पब्लिक हेल्थ सर्विस की गाइडलाइन के अनुसार बनाए जा रहे इस भवन में आधुनिक आईसीयू, मेटरनिटी वार्ड, जनरल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, विशेषज्ञ चिकित्सक, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जैसी सुविधाएं रहने की बात स्वास्थ्य मंत्री ने शिलान्यास के दौरान कही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मरीजों के लिए सीढ़ी के साथ-साथ लिफ्ट व रैंप की सुविधा भी मिलेगी। एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं चार मंजिला मॉडल अस्पताल भवन बन जाने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। पूरा अस्पताल आधुनिक तकनीक से लैस होगा। अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन, बेहतर ओटी समेत अन्य सेवाओं का लाभ अब अनुमंडल वासियों को आसानी से मिल सकेगा। इसका निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद अनुमंडल व सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब 10 लाख की आबादी को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वर्जन अस्पताल के भवन संरचना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्य प्रगति को देखते हुए ऐसी संभावना है कि अगले वर्ष जून-जुलाई तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डॉ. रमेश राम,अस्पताल उपाधीक्षक,अनुमंडल अस्पताल हथुआ