New BJP Officials Appointed in Thave Congratulations from Party Workers थावे पूर्वी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsNew BJP Officials Appointed in Thave Congratulations from Party Workers

थावे पूर्वी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी

-नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई थावे पूर्वी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी थावे पूर्वी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजTue, 9 Sep 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
थावे पूर्वी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की सूची जारी

-नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के पूर्वी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि थावे पूर्वी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन पूरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष साह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गुड्डू मांझी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुशीद आलम, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश राम, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंटू उपाध्याय, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बांका महतो और अति पिछड़ा जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक साह को बनाया गया है।

वहीं मंडल उपाध्यक्ष के रूप में विजय सिंह, संजय सिंह काका, विपिन कुमार, दिलीप गिरी, अर्जुन मुसहर और अशर्फी साह को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर अमन शर्मा और राजेश कुमार बरनवाल को चुना गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी संतोष पंडित, कंचन साह, रानी देवी, रेखा देवी, राजकुमारी देवी और बबिता देवी को दी गई है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, प्रवक्ता संजय सिंह और चिंटू सिंह, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा प्रवक्ता राजीव प्रताप सिंह बनाए गए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।