Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsNDA Wave in Bihar Upendra Kushwaha Supports Mithilesh Tiwari in Bakunthpur
बैकुंठपुर व राज्य की सभी सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत - उपेन्द्र कुशवाहा

बैकुंठपुर व राज्य की सभी सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत - उपेन्द्र कुशवाहा

संक्षेप:

टो संख्या 52 - बैकुंठपुर में सोमवार को एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बैकुंठपुर, एक संवाददाता। सूबे में...

Nov 03, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

बैकुंठपुर, एक संवाददाता। सूबे में एनडीए की लहर चल पड़ी है। बैकुंठपुर सहित राज्य की सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशी विजयी होंगे। इस बार भी जनता डबल इंजन वाली सरकार को समर्थन देगी। यह बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कही। वे बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर रोड स्थित दिघवा दुबौली में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार बैकुंठपुर में कमल खिलेगा। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि 6 नवंबर को क्रमांक संख्या 3 पर कमल वाला बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को विजयी बनाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहे हैं। एनडीए सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किया है। यह चुनाव विकास बनाम अव्यवस्था की लड़ाई है। प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर की जनता मेरे परिवार की तरह है। मैं हमेशा जनता के बीच रहा हूं और आगे भी रहूंगा। कहा कि बैकुंठपुर के विकास के लिए जो काम मैंने शुरू किया है, उन्हें पूरा करना ही मेरा पहला लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, और हमें इस विकास यात्रा को और आगे बढ़ाना है।