
प्रखंडों में भी धूमधाम से मना राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- प्रखंडों के बीडीओ की अध्यक्षता में रविवार को निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली 20 कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय से रविवार को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं व बीडीओ सुनील कुमार मिश्र सहित अन्य...
कुचायकोट, एक संवाददाता राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान में भाग लेना अत्यंत आवश्यक है। मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। रैली में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पहले मतदान, फिर जलपान, मेरा वोट, मेरी पहचान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी आदि नारे लगाए।
मौके पर प्रधानाध्यापक इसराफील अंसारी, संजय कुमार, छोटन राय, नागेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। ----------------- बैकुंठपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावे विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मतदाताओं ने शपथ ली। बीडीओ नंदकिशोर साह ने कार्यक्रम में शामिल मतदाताओं को उनके मताधिकार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान सबसे बडा महापर्व होता है। इसलिए लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यह भारतीय नागरिकता की सबसे बड़ी पहचान है। -------------- लोकतंत्र को मजबूत करने पर दिया बल उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिसमें बीपीआरओ आलोक कुमार व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में उपस्थित कर्मियों, शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने शपथ ली। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत करने पर बल दिया। पदाधिकारियों के नेतृत्व में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय और मध्य विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली। मौके पर शिक्षक राम विनोद सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुबास तिवारी आदि थे। ------------ सिधवलिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सिधवलिया, एक संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ मंजय कुमार की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बूथ लेवल ऑफिसरों, प्रखंड एवं अंचल कर्मियों को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने और निर्वाचन से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ संपादित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के बाद बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक भी हुई। इसमें मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र 6, 7 एवं 8 को समयबद्ध तरीके से भरकर संबंधित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी रमेश कुमार, शमीम अंसारी, सुधाकर कुमार, प्रधान लिपिक रामप्रवेश कुमार, दीनानाथ साह, श्रीकांत साह, बिपिन बिहारी राम, मकशुद आलम आदि उपस्थित थे। ----------- पंचदेवरी में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया पंचदेवरी, एक संवाददाता । प्रखंड में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों, लोक उपक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थानों में पदाधिकारियों और कर्मियों ने मतदाता शपथ ली। जिसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही कई विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन, भाषण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीडीओ आयुष राज आलोक ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र को मजबूत करने का अवसर है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मौके पर सीओ तरुण कुमार रंजन, बीईओ जानकी कुमारी, पिकेट प्रभारी अरुण कुमार, राकेश मिश्र, शुभम कुमार मिश्र, पिंटू यादव, अवधेश कुमार, संतोष कुमार , प्रवीण मिश्र आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




