विद्यार्थियों ने गणित और आइटी पर बनाए ज्ञानवर्धम मॉडल
नवोदय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनते प्राचार्य सुधाकर शुक्ला उचकागांव, एक संवाददाता। बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के...

उचकागांव, एक संवाददाता। बलेसरा स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सुधाकर शुक्ला, उप प्राचार्य सुदेश्वर सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, आईटी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। विशेष रूप से कई मॉडल एआई तकनीक पर आधारित थे। जो वर्तमान तकनीकी परिवेश को दर्शा रहे थे। छात्रों ने अपने मॉडलों के माध्यम से नवीन सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया। निर्णायक मंडली में रसायन विज्ञान की भारती गुप्ता, गणित के रोशन कुमार एवं आईटी की शिक्षिका प्रिया कुमारी ने विभिन्न मानकों के आधार पर मॉडलों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का समन्वयन रामशीष सिन्हा ने किया। उप प्राचार्य सुदेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसके पूर्व संगीत शिक्षिका संतोष चौरसिया के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मौके पर वरीय शिक्षक केएम मिश्रा, अमरनाथ जैसवार, सुबोध श्रीवास्तव, संतोष कुमार, रश्मि ठाकुर, अंकित आनंद आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


