राष्ट्र निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका अहम
-राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजनसिपाया स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और शैक्षणिक वातावरण के बीच मनाया गया।...

कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और शैक्षणिक वातावरण के बीच मनाया गया। यह दिवस वैज्ञानिक सीवी रमण द्वारा खोजे गए रमण इफेक्ट की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, तार्किक सोच और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अजय कुमार ने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने और शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विज्ञान और तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी को इस दिशा में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए। सतत परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सागर सिंह ने कहा कि जिज्ञासा, अनुशासन और सतत परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों को समझने, प्रयोगधर्मी बनने और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित सर सी. वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला स्तर पर तृतीय से दशम स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रो. सौरभ प्रियदर्शी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, डॉ. नागेंद्र कुमार यादव, प्रो. सोमा श्रीवास्तव, प्रो. नितेश कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


