
कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत,सारी तैयारी पूरी
अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को 16 पीठों का हुआ गठन प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी व पैनल अधिवक्ता की हुई तैनाती
गोपालगंज, विधि संवाददाता। शहर स्थित व्यवहार न्यायालय गोपालगंज के परिसर में शनिवार को वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें हर तरह के वाद का आपसी सुलह व समझौते के आधार पर निष्पादन किया जा सकेगा। अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को लोक अदालत के लिए कुल 16 पीठ का गठन कर प्रत्येक पीठ को कार्य आवंटित कर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी व पैनल अधिवक्ता को तैनात किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीठ संख्या एक में जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम कैलाश जोशी को तैनात किया गया है।
यहां स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, मनरेगा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, अनुमंडल न्यायालय गोपालगंज- हथुआ से संबंधित 107 और 144 के बाद नीलाम वाद और सभी फाइनेंस कंपनियों के वादों का निष्पादन किया जाएगा। इसी प्रकार पीठ संख्या दो में जिला सत्र न्यायाधीश 13 दीपक सिंह वर्मा को तैनात किया गया है। यहां ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स व सेंट्रल को- ऑपरेटिव बैंक के वादों, मनरेगा, जेजे बोर्ड, आपदा प्रबंधन, खनन, सारण नाहर प्रमंडलऔर भू अर्जन के वादों एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय के वादों का निष्पादन किया जाएगा। -------------- इन पीटों में तैनात किए गए न्यायाधीश पीठ संख्या तीन में जिला सत्र न्यायाधीश 7 विवेक कुमार त्रिपाठी को तैनात किया गया है। इस पीठ में एमएसीटी, परिवार न्यायालय के वैवाहिक वादों, महिला हेल्पलाइन, सभी न्यायालयों के सुलहनीय अपीलीय वादों, उपभोक्ता फोरम के वादों, सर्विस मैटर, टैक्स मैटर तथा दूरभाष के वादों का निष्पादन किया जाएगा। पीठ संख्या चार में सबजज छह अजय कुमार को तैनात किया गया है। यहां एसीजेएम छह के न्यायालय में लंबित सुलहनीय आपराधिक वादों ग्राम कचहरियों के वादों तथा सभी न्यायालय के दीवानी वादों का निष्पादन किया जाएगा। इसी प्रकार पीठ संख्या पांच में सीजेएम आनंद कुमार त्रिपाठी को तैनात किया गया है। इस पीठ में सीजेएम के न्यायालय के लंबित सुलहनीय आपराधिक वादों, श्रम वादों, एनआई एक्ट, मापतौल, जिला परिषद, खाद्य, एमवी एक्ट और शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट के वादों का निष्पादन किया जाएगा। पीठ संख्या छह में एसीजेएम प्रथम गोपाल प्रसाद गुप्ता, पीठ संख्या सात में एसीजेएम 16 पल्लवी मौर्या, पीठ संख्या आठ में एसीजेएम पांच विजय कुमार, पीठ संख्या नौ में एसीजेएम 10 मृत्युंजय सिंह, पीठ संख्या 10 में एसीजेएम 14 देवेंद्र प्रसाद, पीठ संख्या 11 में न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार, पीठ संख्या 12 में न्यायिक दंडाधिकारी उजमा कमर, पीठ संख्या 13 में न्यायिक दंडाधिकारी शिखा कुमारी, पीठ संख्या 14 में न्यायिक दंडाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी, पीठ संख्या 15 में न्यायिक दंडाधिकारी रूपेश कुमार तथा पीठ संख्या 16 में न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा को तैनात किया गया है। ---------- हेल्पडेस्क का किया गया गठन राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आम लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। हेल्प डेस्क पर लोगों को पीठ से संबंधित तमाम बातों की जानकारी मिल सकेगी। हेल्प डेस्क पर कर्मियों की तैनाती की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




