Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsNasha Mukti Campaign Gopalganj Engineering College Hosts Pledge Ceremony for Drug-Free Society
नशा मुक्ति दिवस: नशा मुक्त समाज बनाने का सभी ने लिया संकल्प

नशा मुक्ति दिवस: नशा मुक्त समाज बनाने का सभी ने लिया संकल्प

संक्षेप:

-राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नशा-मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित त्र-छात्राएं कुचायकोट,एक संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज में मंगलवार को नशा-मुक्ति अभियान के तहत विशेष...

Nov 18, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

कुचायकोट,एक संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज में मंगलवार को नशा-मुक्ति अभियान के तहत विशेष शपथ-ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों में नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता बढ़ाना तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। इस दौरान युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा-मुक्ति की शपथ ली। उन्होंने तंबाकू, शराब, ड्रग्स और अन्य सभी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामसागर सिंह एवं संकाय सदस्यों ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, शिक्षा और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशा-मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वस्थ व नशा-मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। फुलवरिया में पदाधिकारियों को पढ़ाया गया नशा-मुक्ति का पाठ फोटो कैप्शन : 7 प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में सामाजिक कार्यकर्ताओं व कर्मियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाते सीओ बीरबल वरुण कुमार। फुलवरिया। एक संवाददाता नशा-मुक्ति दिवस पर मंगलवार को फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों और कार्यालय परिसरों में नशा-मुक्ति का पाठ पढ़ाया गया। संग्रामपुर रायमल गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रम परिसर में केनम अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुभाष चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। वहीं, प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में सीओ बीरबल वरुण कुमार तथा बीडब्लूओ सह बीईओ अरविंद कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में नशा-मुक्ति संकल्प समारोह आयोजित किया गया। संकल्प समारोह में एमओ श्रीनिवास शर्मा, बीपीआरओ सुमी प्रिया, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी शोभा कुमारी, सब-रजिस्टार अजीत कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहिद नजमी, प्रभारी हेड मास्टर अमोद कुमार यादव, कौशल विकास केंद्र कोऑर्डिनेटर राजेश साह, दुर्गेश कुमार राय, स्थानीय मुखिया अल्ताफ हुसैन, उपेंद्र प्रसाद यादव, सांख्यिकी पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, स्वच्छता कोऑर्डिनेटर स्मिता कुमारी, प्रधान लिपिक वीरेश प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रिंस कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार मिश्रा, एमडीएम प्रभारी राकेश कुमार यादव आदि उपस्थित थे। नशे के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में दी जानकारी फोटो 122- बैकुंठपुर के सभागार में मंगलवार को नशा उन्मूलन की शपथ लेते अधिकारी व कर्मचारी बैकुंठपुर। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ नंदकिशोर साह की अध्यक्षता में नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड व अंचल के कर्मियों व पदाधिकारियों ने किसी भी नशा का सेवन नहीं करने की शपथ ली। इस अवसर पर नशे के सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में भी चर्चा की गई। सीओ गौतम कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रतिवर्ष हजारों लोग नशे की चपेट में आने से समय ही काल के गाल में समा जाते हैं। किसी भी तरह का नशा शरीर के लिए नुकसानदेह है। पान, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, खैनी, तंबाकू, शराब, गांजा, अफीम, चरस सहित सभी तरह के नशा शरीर को खोखला बना देते हैं। अंत में कैंसर की बीमारी से नशा करने वाले लोग पीड़ित होते हैं। इसका खामियाजा उनके परिवार के लोग एवं नशा सेवन करने वाले स्वयं भुगतते हैं। मौके पर राजस्व अधिकारी धीरज कुमार आदि मौजूद थे। नशे से पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर बढ़ रहीं कई समस्याएं कुचायकोट। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को नशा-मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को नशा से दूर रहने तथा समाज में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने की। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सावधान रहने और इसके खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दिलाया। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा-मुक्ति अभियान को तभी सफलता मिलेगी, जब समाज का हर व्यक्ति इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय के सभी अनुभागों के कर्मचारी, पंचायतों से आए प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, गांव तथा कार्यक्षेत्र में भी लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।