Gopalganj News: नागपंचमी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, नागदेवता की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

Gopalganj News: पंचदेवरी में नागपंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पूजा अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की कामना की। विभिन्न शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन हुआ। प्राकृतिक वस्तुओं से नागदेवता को अर्पित करने की परंपरा के साथ सामूहिक पूजा का भी आयोजन किया गया।

नागपंचमी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, नागदेवता की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
नागपंचमी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, नागदेवता की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

Gopalganj News: ( रिपोर्ट - निराला ओझा ) पंचदेवरी। नागपंचमी का पर्व सोमवार को पंचदेवरी सहित जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों और शिवालयों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने नागदेवता के साथ भगवान शिव की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

पंचदेवरी क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में नागपंचमी को लेकर विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा नागदेवता को दूध, जल, फूल, अक्षत, रोली और नैवेद्य अर्पित किया। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आचार्य पं. आशुतोष मिश्र ने बताया कि पंचमी तिथि रविवार की शाम 6:48 बजे शुरू हुई, जो सोमवार की शाम 6:50 बजे तक रही। उदयातिथि के आधार पर नागपंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया गया।

घर में पूजा की परंपरा

उन्होंने बताया कि नागपंचमी पर भगवान शिव के साथ नागदेवता की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है। घरों में भी लोगों ने नागदेवता की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित कर पूजा की। कई जगहों पर मुख्य द्वार और दीवारों पर नाग का चित्र बनाकर भी पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में नाग मंदिरों में सामूहिक पूजा की परंपरा भी देखने को मिली। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष सहित नाग संबंधी दोषों की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। श्रद्धालुओं ने नागदेवता को दूध अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नागपंचमी कब मनाई गई?−
नागपंचमी का पर्व 17 अगस्त को मनाया गया।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगोपालगंजGopalganj News: नागपंचमी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, नागदेवता की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि