गोपालगंज:शादी के महज 32 दिन बाद ही उठ गई ज्योति की अर्थी

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

सिधवलिया। माता-पिता ने बड़ी धूमधाम से ज्योति कुमारी की शादी की, लेकिन 32 दिन बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए ज्योति को प्रताड़ित किया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गोपालगंज:शादी के महज 32 दिन बाद ही उठ गई ज्योति की अर्थी

सिधवलिया। बड़े अरमानों के साथ माता-पिता ने अपनी बेटी ज्योति कुमारी की शादी की थी। अंतरजातीय विवाह के इस रिश्ते को लेकर परिवार खुश था और नवदंपती के सुखद भविष्य के सपने संजोए हुए था। लेकिन शादी के महज 32 दिन बाद ही ज्योति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहट्टी गांव का है। बताया जाता है कि ज्योति कुमारी (22) की शादी पांच मई को मुन्ना राम के साथ हिंदू रीति-रिवाज और पूरे धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद परिवार को उम्मीद थी कि बेटी का नया जीवन खुशियों से भरा होगा। लेकिन रविवार को जब उसकी मौत की खबर मायके पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।

शादी के बाद की स्थिति

मृतका के माता-पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर ज्योति को प्रताड़ित कर रहा था। उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि बेटी के हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह नहीं उतरा था कि उसके घर से डोली की जगह अर्थी निकल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता के बयान पर पति, सास, ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम कहानी का अंत

बेटी की खुशी के लिए पिता ने समाज से लडकर रचाई थी शादी गोरखपुर की एक कपड़ा फैक्ट्री में साथ काम करते-करते शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत इतना दर्दनाक होगा। इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। जिस रिश्ते को पाने के लिए ज्योति कुमारी और मुन्ना राम ने दो साल तक इंतजार किया। परिवारों को मनाया और आखिरकार शादी के बंधन में बंधे। वही रिश्ता शादी के महज 32 दिन बाद मौत और आरोपों के साये में घिर गया।

प्यार की शुरुआत

कपड़ा फैट्री में काम करने के दौरान हुआ प्यार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खाजुहट्टी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय ज्योति कुमारी की मुलाकात गोरखपुर की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के दौरान मुन्ना राम से हुई थी। दोनों एक ही शिफ्ट में ड्यूटी करते थे। रोजाना की मुलाकातें धीरे-धीरे दोस्ती में बदलीं और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब दो वर्षों तक दोनों साथ काम करते रहे और एक-दूसरे को समझते रहे। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वे एक-दूसरे के साथ जीने व मरने की कसमें खा ली और फिर परिजनों में बात कर शादी भी की। (रिपोर्ट-रवि रंजन कुमार महेंद्र)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्योति कुमारी की शादी कब हुई थी?
ज्योति कुमारी की शादी पांच मई को हुई थी।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।